कांग्रेस के अंशुल गोयल बने उपाध्यक्ष, एक वोट निरस्त होने से पलटा समीकरण

छत्तीसगढ़ संवाददाता सूरजपुर,19 जून। नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के प्रथम सम्मिलन में शुक्रवार को उपाध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। भाजपा की रणनीतिक चूक और एक मत निरस्त होने के कारण कांग्रेस के वार्ड क्रमांक-3 के पार्षद अंशुल गोयल एक वोट के अंतर से उपाध्यक्ष निर्वाचित हो गए। निर्धारित समय पर शुरू हुई निर्वाचन प्रक्रिया में भाजपा की ओर से वार्ड क्रमांक-15 के पार्षद प्रशांत अग्रवाल तथा कांग्रेस की ओर से वार्ड क्रमांक-3 के पार्षद अंशुल गोयल ने नामांकन दाखिल किया। दोपहर 2 बजे मतदान शुरू हुआ और लगभग 2.40 बजे परिणाम घोषित किए गए। पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम सूरजपुर शिवानी जायसवाल ने अंशुल गोयल को निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र सौंपा। नगर पंचायत में 15 पार्षदों के अलावा निर्वाचित अध्यक्ष रितेश जायसवाल ने भी मतदान किया। चुनाव परिणामों के अनुसार कांग्रेस के आठ और भाजपा के सात पार्षद निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष के मत को जोडऩे पर दोनों पक्षों के पास आठ-आठ वोट हो गए थे। ऐसे में उपाध्यक्ष का चुनाव बेहद रोचक हो गया था और माना जा रहा था कि एक वोट ही हार-जीत तय करेगा। कांग्रेस अपने सभी पार्षदों को एकजुट रखने में सफल रही और उसके पक्ष में आठों वोट पड़े। वहीं भाजपा को बड़ा झटका तब लगा, जब उसका एक मत निरस्त हो गया। बताया जा रहा है कि निरस्त मत स्वयं भाजपा प्रत्याशी प्रशांत अग्रवाल का था। जानकारी के अनुसार मतदान के दौरान प्रत्याशी के नाम के आगे क्रॉस () का निशान लगाना था, लेकिन एक मतपत्र में गोल निशान (0) अंकित कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना के दौरान इसे अमान्य घोषित कर दिया। इसके बाद अंशुल गोयल को 8 और प्रशांत अग्रवाल को 7 मत प्राप्त हुए और कांग्रेस ने एक वोट से जीत दर्ज कर ली। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस नेता सुभाष गोयल, सफी अहमद, विजय गोयल, रमेश दानोदिया, नरेंद्र जैन, विनोद जिंदल, प्रवेश गोयल, केबी सिंह, रामाश्रय यादव, चंदन सिंह, मेहताब आलम, विमला देवी, अहमद वाहिद सहित सभी पार्षद उपस्थित रहे। भाजपा खेमे में छाई मायूसी उपाध्यक्ष पद का परिणाम सामने आते ही भाजपा खेमे में निराशा छा गई। अध्यक्ष पद जीतने के बाद पार्टी उपाध्यक्ष पद को भी अपने खाते में मानकर चल रही थी, लेकिन एक मत निरस्त होने से पूरा समीकरण बदल गया। परिणाम की घोषणा के बाद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मायूस होकर लौटते नजर आए।