बालाघाट में ईसाई समुदाय ने मनाया क्रिसमस:मेथोडिस्ट और कैथोलिक चर्च में फादर की मौजूदगी में हुई विशेष अराधना

बालाघाट में ईसाई समुदाय का क्रिसमस पर्व पूरे जिले में उत्सव के साथ मनाया गया। मुख्यालय के मेथोडिस्ट और कैथोलिक चर्च में फादर की मौजूदगी में क्रिसमस पर विशेष आराधना की गई। चर्च के फादर ने प्रभु ईशु का संदेश धर्मावलंबियों को पढ़कर सुनाया। इसके बाद क्रिसमस के गीत गाए गए और पवित्र बाइबिल से प्रभु यीशु के जन्म का वृत्तांत पढ़ा गया। कार्यक्रम के समापन के बाद केक काटकर प्रभु ईशु की जन्म की खुशियां मनाई गई। कैथोलिक चर्च में भी क्रिसमस का पर्व मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को ‘मेरी क्रिसमस’ कहकर बधाई दी। मेथोडिस्ट चर्च के फादर सुरेश कुमार ने बताया कि बाइबल के अनुसार उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह का जन्म, एक गौशाला में हुआ था। जो सारी मानव जाति के लिए मानव रूप धारण करके, मानव के उद्धार के लिए इस संसार में आए थे। प्रभु यीशु ने मानवता के लिए अपने जीवन को बलिदान कर दिया। उन्होंने मानव जीवन में लोगों से सौहार्द्र, प्रेम, भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। जिसका आज भी पूरा ईसाई समाज अनुसरण करता है। आज प्रभु यीशु के जन्मदिन पर पूरे समाज ने खुशियां मनाई।