श्रीराम जन्मोत्सव पर राजधानी में सनातनी माहौल

मठ मंदिरों में विशेष पूजा, कन्या भोज, भंडारे भी वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर की तस्वीर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर, 27 मार्च। शुक्रवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर राजधानी में सुबह से ही भक्ति का माहौल है, वहीं शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी। सनातनी पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मना रहे हैं गुरुवार रात से ही शहर के मठ और राम मंदिर आकर्षक लाइट से सजाए गए हैं। चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन होने से घर और सार्वजनिक भवनों मंदिरों में कन्या भोज भी आयोजित किए गए। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित सबसे बड़े राम मंदिर को विशेष रूप से आकर्षक सजावट से सजाया गया है, जहां शाम को आतिशबाजी भी होगी।करीब पांच शताब्दी प्राचीन दूधाधारी मठ और जैतूसाव मठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान राम, माता जानकी और लक्ष्मण का विशेष अभिषेक किया गया। महंत राम सुंदर दास ने सोने के मुकुट से भगवान का श्रृंगार किया। वहीं ब्राह्मणपारा स्थित सोहागा मंदिर में आज सामूहिक सुंदरकांड पाठ और शाम 5:30 बजे से भक्त मंडलियां भक्ति प्रस्तुति देंगी। शांतिनगर श्रीराम मंदिर में विशेष पूजन और संकीर्तन का आयोजन किया गया । सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक सुंदरकांड पाठ, इसके बाद भजन-कीर्तन और आरती होगी। दोपहर 2 बजे तक महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया।। समता कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में महापूर्णाहुति की गई। यहां पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ चल रहा था जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर जनकल्याण, समाज कल्याण और राष्ट्र कल्याण की कामना की।