डीएवी राष्ट्रीय खेल महोत्सव: 15 विद्यालयों के 150 खिलाडिय़ों ने दिखाया दम

छत्तीसगढ़ संवाददाता बचेली, 19 जुलाई।डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, बचेली में डी.ए.वी राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2026 (क्लस्टरङ्कढ्ढ) का भव्य शुभारंभ उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ हुआ। कार्यक्रम के आयोजन स्थल प्रभारी एवं विद्यालय के प्राचार्य हरीशकांत पाठक का स्वागत आयोजन समिति द्वारा बैज एवं कैप पहनाकर किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य श्री पाठक ने खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन संबोधन में प्राचार्य हरीशकांत पाठक ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीम भावना और चरित्र निर्माण का सशक्त आधार हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों से सच्ची खेल भावना के साथ खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में चार जिलों - बीजापुर,नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के 15 डी.ए.वी विद्यालयों के लगभग 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का सफल संचालन क्लस्टर हेड एम. शशि कुमार एवं आयोजन स्थल प्रभारी हरीशकांत पाठक के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। खेल महोत्सव के अंतर्गत अंडर-19 एवं अंडर-17 फुटबॉल तथा अंडर-14 एवं अंडर-17 शतरंज तथा अंडर 14 एवं अंडर -17 योगा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। फुटबॉल मैदान में खिलाडिय़ों ने अपनी गति, कौशल एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें डी. ए. वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल आवापल्ली अंडर 17 मे विजेता टीम घोषित हुई। वहीं डी. ए. वी बचेली अंडर-19 में विजेता रही और अंडर 14 में डी. ए. वी पब्लिक स्कूल किरंदुल ने जीत हासिल की। शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सूझबूझ, धैर्य, एकाग्रता एवं रणनीतिक क्षमता का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबले खेले।जिसमें अंडर 17 में डी. ए. वी.पब्लिक स्कूल किरंदुल के मास्टर प्रांशु बघेल,साहिल तेलाम, गौरव जैन और सूरज वर्मा ने विजय हासिल की और अंडर -14 में डी.ए.वी पब्लिक स्कूल बचेली के छात्रों - ओम कुमार निषाद, अक्षय पाठक, आदित्य दास और तन्मय दास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत हासिल की। योगा में डी. ए. वी. बचेली की अंडर -14 एवं अंडर -17 टीम जोनल स्तर के लिए सीधे चयनित हुई। उद्घाटन समारोह में सभी प्रतिभागी विद्यालयों के खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधकों का आत्मीय स्वागत किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में खेलों के प्रति उत्साह, अनुशासन और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में खेल संस्कृति, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है। प्रतियोगिता एक दिवसीय थी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमें एवं खिलाड़ी डी.ए.वी राष्ट्रीय खेल महोत्सव के अगले चरण के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित करेंगे। यह एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता विद्यालय के खेल प्रभारी निरंजन पात्रा एवं उनकी टीम तथा समस्त स्टाफ सदस्यों व प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित की गई।