तेंदुए का हमला, 2 जख्मी

छत्तीसगढ़ संवाददाता कांकेर, 18 जून। कांकेर जिले के सरोना वन परिक्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्राम गट्टागुडूम में बुधवार रात तेंदुए ने दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक युवक पर हमला कर दिया। घटनाओं के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है और लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। जानकारी के अनुसार, गट्टागुडूम निवासी एक महिला अपने घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान झाडिय़ों की आड़ से आए तेंदुए ने पीछे से उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। महिला पर हमले के कुछ समय बाद ही तेंदुए ने सडक़ से गुजर रहे एक युवक को भी निशाना बनाया। हालांकि युवक ने किसी तरह खुद को बचा लिया, जिससे उसे मामूली चोटें ही आईं। लगातार दो हमलों की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी के कारण बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग काफी भयभीत हैं। स्थिति को देखते हुए गांव में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने भी ग्रामीणों से रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलने और समूह में रहने की अपील की है। इधर, वन विभाग की टीम और ग्रामीण मिलकर तेंदुए की तलाश में जुटे हुए हैं। विभाग द्वारा इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी और अप्रिय घटना को रोका जा सके।