देवव्रत के पैलेस में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

उदयपुर पैलेस में सीएएफ जवान ने की खुदकुशी छत्तीसगढ़ संवाददाता राजनांदगांव, 17 मार्च। खैरागढ़ जिले के छुईखदान इलाके में दिवंगत पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के उदयपुर स्थित राजपैलेस में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शुरूआती जांच में अपुष्ट रूप से पारिवारिक तनाव को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से बयान के बाद ही वजह स्पष्ट तौर पर सामने आएगी। मिली जानकारी के खैरागढ़ के दिवंगत पूर्व विधायक देवव्रत सिंह का उदयपुर में पैलेस है। संपत्ति विवाद की वजह से अदालत के निर्देश पर पैलेस सील है। पैलेस की सुरक्षा में तैनात कृपाचंद सोनवानी सोमवार को तय रोटेशन के आधार पर कार्य में उपस्थित था। इस बीच उसने शाम 6 बजे के करीब अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि जवान सोनवानी छत्तीसगढ़ आम्र्स फोर्स का जवान था। वह मूलत: भिलाई-3 का रहने वाला है। जवान विवाहित था और उसके दो बच्चे भी है। इस बीच पुलिस घटना की खबर के बाद पैलेस में पहुंची। इस संबंध में एएसपी नितेश गौतम ने छत्तीसगढ़ को बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह के पीछे पारिवारिक विवाद हो सकता है। पुलिस जवान के परिजनों से बात कर रही है। छुईखदान पुलिस घटना की जांच कर रही है।