मप्र शिक्षक संघ की भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन:नागेश पांडे फिर बने अध्यक्ष, डॉ. राठौर बोले-पद का दायित्व निभाना सबसे जरूरी

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की भोपाल जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन शिवाजी नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में निर्विरोध संपन्न हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सीहोर के अनिल सिंह मुक्तावत और सागर से आए चुनाव पर्यवेक्षक अजब सिंह ठाकुर की देखरेख में यह चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। निर्वाचन में नागेश पांडे को दूसरी बार भोपाल का जिला अध्यक्ष और जितेंद्र चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया है। बैरसिया के बालेंद्र सिंह को सचिव बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में हृदयेश दुबे, आरके यादव, कविता निगम, हरेंद्र सिंह सोलंकी, सुनील कुमार दुबे और अखिलेश तोमर को चुना गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक संघ का पदाधिकारी होने का मतलब सिर्फ नेता बनना नहीं है। यह पद की जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री राकेश गुप्ता, सह संगठन मंत्री राजीव शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री देवीदयाल भारती, पूर्व कोषाध्यक्ष ऋषिराज शर्मा और भोपाल के जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया टीम के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व महानगर अध्यक्ष विकास सिंह चौहान ने किया, जबकि पूर्व जिला सचिव देवेंद्र पचौरी ने आभार व्यक्त किया। जिला कार्यकारिणी भोपाल अध्यक्ष नागेश पांडेय, सचिव बालेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष हृदेश दुबे, कविता निगम, हरेंद्र सिंह सोलंकी, सुनील कुमार दुबे, अखिलेश तोमर, राम किशोर यादव, सह सचिव पूजा दुबे, विजय प्रकाश मेहरा, वीर सिंह राजपूत, गार्गी शर्मा, राजाराम गुर्जर, पवन शर्मा, कार्यकारिणी सदस्यों में अमित श्रीवास्तव, राकेश शुक्ला, शरद गुप्ता, ओमप्रकाश हेडाऊ, योगेश सक्सेना, आशा बांसोड़, सोनल शर्मा, उमेश कुमार चौधरी, रजनी शर्मा, मदन गोपाल नामदेव आदि शामिल हैं।