छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 10 मार्च। महिला को बंधक बनाकर जबरिया दुष्कर्म करने वाले युवक को सिविल लाईन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी गोपाल गोयल स्वर्णभूमि निवासी है। गोपाल , सेकेंड हैंड गाडिय़ों की खरीदी बिक्री का कारोबारी हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 3/2 वी एट्रोसिटी और 351-2, 64-2 एम धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गोपाल और पीडि़त युवती के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पीडि़ता ने शिकायत की कि आरोपी उस पर कई महीनों से नजर रख रहा था। जब वह तीन महीने की गर्भवती थी तो उसने गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बना लिया और फिर ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म करता रहा। परेशान होकर उसने खुदकुशी की कोशिश की, तो पति को इसका पता चला। महिला के दो बच्चे हैं।पति के कहने पर ही उसने पुलिस में एफआईआर कराई।इस पर युवती ने रविवार को सिविल लाईन थाने पहुंच कर लिखित शिकायत की थी। युवती अनुसूचित जाति की है।इसकी जांच और मेडिकल टेस्ट के बाद गोपाल को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।