शिक्षा और रोजगार संकट पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज संवाद का कियासमर्थन, जन्मदिन पर पौधरोपण
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर,19 जून। शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था, पेपर लीक की घटनाओं और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश शिक्षा और रोजगार के गंभीर संकट से गुजर रहा है, जिसका सबसे अधिक असर युवाओं और छात्रों पर पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अक्षमता के कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। पेपर लीक, परीक्षाओं का रद्द होना, समय पर परीक्षाएं नहीं होना तथा रोजगार के अवसरों की कमी के कारण छात्र और अभिभावक परेशान हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में संसद में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राजस्थान के कोटा में आयोजित छात्रों की गूंज संवाद का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जे.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वहीं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में बड़ी संख्या में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बावजूद रोजगार हासिल नहीं कर पा रहे हैं, जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की गूंज संवाद अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इसके तहत 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को नई दिल्ली में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राहुल गांधी के जन्मदिन पर किया पौधरोपण
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजीव भवन परिसर में आम और लीची के पौधों का रोपण किया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में हेमंत सिन्हा, इंद्रजीत सिंह धंजल, मोहम्मद इस्लाम, विनीत विशाल जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, लोकेश कुमार, गुरुप्रीत सिद्धू, रजनीश सिंह, जीवन यादव, आशीष जायसवाल, शिवप्रसाद अग्रहरि, विकास शर्मा, पंकज शुक्ला, आलोक गुप्ता, रोशन कन्नौजिया और अंकित जायसवाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।