छत्तीसगढ़ संवाददाता
जगदलपुर,14 मई। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है। कुछ पंप संचालकों और स्थानीय लोगों ने पेट्रोल स्टॉक कम होने की आशंका जताई है, जिसके चलते कई स्थानों पर लंबी कतारें लग रही हैं।
शहर के जिन पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध है, वहां सुबह से वाहन चालकों की भीड़ देखी गई। कुछ लोगों ने सीमित मात्रा में पेट्रोल दिए जाने की बात कही।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, ईंधन उपलब्धता को लेकर फैली आशंकाओं के कारण कई लोग अतिरिक्त पेट्रोल भरवा रहे हैं। इससे कुछ पंपों पर दबाव बढ़ा है।
कुछ पेट्रोल पंपों पर ऑनलाइन भुगतान माध्यमों जैसे फोनपे आदि के उपयोग में दिक्कत आने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से अब तक पेट्रोल आपूर्ति को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। नागरिकों ने स्थिति स्पष्ट करने और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।