किसानों के अनाज से बनाई पीएम मोदी की रंगोली:भोपाल में भाजपा विधायक का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पूरे होने और सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड पर भोपाल के नीलबड़ में विशेष आयोजन किया गया। यहां किसानों के अनाज से प्रधानमंत्री मोदी की आकर्षक रंगोली बनाई गई। यह आयोजन भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की पहल पर नीलबड़ स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया। किसानों के अनाज से बनाई गई रंगोली रामेश्वर शर्मा ने बताया कि रंगोली किसानों द्वारा उपलब्ध कराए गए अनाज से बनाई गई है। रंगोली में प्रधानमंत्री के 12 सालों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाया गया है। पीएम के दीर्घायु की कामना कार्यक्रम में किसानों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसके बाद मां सिंहवाहिनी मंदिर में आरती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, किसान और क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। पौधरोपण भी किया इधर, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने नेहरू नगर स्थित करुणाधाम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।