छतरपुर में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर:15 फीट दूर जाकर गिरी 55 साल की बुजुर्ग; बाइक सवार भी घायल हुआ

छतरपुर जिले के मातागुवां थाना क्षेत्र के चौका गांव में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला करीब 15 फीट दूर जा गिरी। इस दुर्घटना में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा छतरपुर-सागर नेशनल हाईवे पर चौका गांव के पास रात करीब 8 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान मातागुवां की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे, जो अपने गांव कतरवार की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर गिरी बाइक टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला उछलकर करीब 15 फीट दूर जा गिरी। हादसे में बाइक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे उस पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक चालक 27 वर्षीय सुरेश अहिरवार को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बाइक पर सवार अन्य दो लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। महिला की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है। डायल-112 ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक राजेंद्र सिंह घोष ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला और बाइक चालक सुरेश अहिरवार को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन हालत चिंताजनक बनी हुई है। बाइक चालक बोला- महिला को बचाने की कोशिश की थी जिला अस्पताल में इलाज करा रहे बाइक चालक सुरेश अहिरवार ने बताया कि महिला सड़क पर इधर-उधर चल रही थी। सुरेश ने कहा, "मैंने महिला को बचाने की काफी कोशिश की थी, लेकिन वह अचानक सामने आ गई। इसके कारण बाइक उससे टकरा गई और यह हादसा हो गया।"