CG Nikay Chunav 2025 : छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में वोटिंग आज, 8 निगम में महिलाएं निभाएंगी अहम भूमिका, जानिए कहां-कितने मतदाता

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में इस बार महिला मतदाताओं की निर्णायक भूमिका रहेगी। 14 नगर निगमों में से दस में चुनाव हो रहा है, इसमें से आठ में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। नगरीय निकायों में 44,74,269 शहरी मतदाताओं में से 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिला और 512 अन्य मतदाता हैं। 2019 के निकाय चुनावों की तुलना में इस बार पांच लाख अधिक वोटर मतदाता सूची में जुड़े हैं। पिछले चुनाव में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक थी, लेकिन इस बार यह स्थिति उल्टा हो गई है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। वहीं कोरबा और चिरमिरी नगर पालिक निगम में पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या कम है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिला मतदाताओं की बढ़ती संख्या राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। इस बार के निकाय चुनावों में महिलाओं की भागीदारी एक निर्णायक भूमिका निभा सकती है। 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में हो रहा चुनाव बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग हो रही है, जिसका परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे. इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव हो रहे. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव हो रहे.