नारी शक्ति का वंदन: 501 कन्याओं का ऐतिहासिक पूजन, समाज ने दिया सम्मान का संदेश

छत्तीसगढ़ संवाददाता रामानुजगंज, 26 मार्च। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रामानुजगंज में एक भव्य और ऐतिहासिक कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय लरंगसाय कम्युनिटी टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों की 501 कन्याओं का पूजन कर नारी शक्ति के सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। समाज के विभिन्न वर्गों के वरिष्ठजनों ने स्वयं आगे बढक़र कन्याओं के पैर पखारे और उन्हें माँ दुर्गा का स्वरूप मानते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस भावनात्मक क्षण ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। पूजन के उपरांत सभी कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें ससम्मान भोजन कराया गया। आयोजन को और सार्थक बनाते हुए संस्था ने कन्याओं को शिक्षा सामग्री और श्रृंगार किट भी वितरित की, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य और आत्मसम्मान को बढ़ावा मिले। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं, बल्कि बेटियों को शिक्षा और सम्मान के माध्यम से सशक्त बनाना है। निरंतर सेवा के कार्य छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। अस्पतालों में दूर-दराज से आए मरीजों के परिजनों के लिए नि:शुल्क भोजन सेवा, बेसहारा पशुओं के लिए चारा और उपचार की व्यवस्था, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के लिए विभिन्न सामाजिक सहायता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। संस्था के सदस्य आकाश तिवारी, दीपक गिरी और उमेश कुशवाहा ने इस आयोजन की सफलता का श्रेय सर्व समाज और दानदाताओं के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि रामानुजगंज की जनता के सहयोग से ही यह भव्य आयोजन संभव हो सका।