राजस्थान की गर्म हवाओं से दतिया तपने लगा:नौतपा शुरू होते ही बढ़ी गर्मी, सीजन की सबसे गर्म रात में पारा 32 डिग्री पहुंचा

दतिया में राजस्थान की ओर से आ रही सूखी और गर्म पश्चिमी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि अब दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। रविवार-सोमवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिसने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में अंतर कम होने से चौबीस घंटे लू जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण हवा में नमी का स्तर लगभग शून्य पर पहुंच गया है। सामान्यत: सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार देर रात तक गर्म हवाएं चल रही हैं। स्थिति यह है कि रात 12 बजे भी सड़कों पर गर्म हवा के थपेड़े महसूस हो रहे हैं। कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। ठंडी हवा की जगह गर्म हवा निकलने से लोग पूरी रात बेचैन बने हुए हैं। शुरू हुए नौतपा, अब और बढ़ सकती है गर्मी दिन का तापमान 45 डिग्री पहुंचने के कारण दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक शहर की रफ्तार थम सी गई है। किला चौक, टाउन हॉल और आनंद टॉकीज रोड जैसे व्यस्त बाजारों में भी सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। उत्तर भारत में रविवार से नौतपा की शुरुआत हो गई है, जो 2 जून तक चलेगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, जिससे उनकी किरणें पृथ्वी पर सीधे पड़ती हैं और गर्मी बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, नौतपा के दौरान मैदानी इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि जितनी तेज गर्मी पड़ेगी, मानसून उतना ही बेहतर रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने और लगातार पानी पीते रहने की सलाह दी है।