शाजापुर: पिपलौदा में रिश्तेदारों के बीच विवाद:दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 8 लोग हुए घायल

शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलौदा में शुक्रवार रात रिश्तेदारों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हो गए। घटना रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई, जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर ले जाया गया। एक पक्ष की ओर से संगीता राजपूत ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रात में घर के बाहर परिजनों के बीच लड़की को ले जाने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। यह विवाद गाली-गलौज के बाद मारपीट में बदल गया। संगीता ने आरोप लगाया कि लालसिंह, गोपाल और विशाल ने उनके पति होकमसिंह के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें पैर, हाथ और गले में चोटें आईं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे संगीता के भाई जितेंद्र और कमलसिंह पर भी लोहे की रॉड से हमला किया गया। बीच-बचाव करने आए अर्जुन सिंह को भी चोटें आई हैं। संगीता ने खुद को भी पीटे जाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष से विशाल, गोपाल सिंह और लालसिंह भी घायल हुए हैं। ये सभी फिलहाल अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने जानकारी दी कि एक पक्ष की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।